Type Here to Get Search Results !

Corona World: कोरोना का तांडव, 29.9 लाख से अधिक लोगों की जान गई, 13.96 करोड़ लोग संक्रमित

KrishnaPandit.com 0

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन से फैले कोरोनावायरस (Coronavirus) ने एक बार फिर से पूरी दुनिया में अपना तांडव शुरू कर दिया है। दिन प्रतिदिन इस महामारी से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। कई देशों में हालात बेकाबू होते नजर आ रहे हैं, जहां मौतों की संख्या में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। इनमें भारत भी शामिल है, जहां रोजाना कोविड-19 (Covid-19) से होने वाली मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। 

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के अनुसार शनिवार सुबह तक दुनियाभर में इस वायरस की चपेट में आए 29 लाख 97 हजार 062 लोगों को अपनी जान गंवाना पड़ी है। 

Covid-19: भारत में कोरोना हुआ बेकाबू

बात करें विश्व में इस महामारी से अब तक संक्रमित हुए कुल मरीजों की तो इनकी संख्या 13.96 करोड़ के पार जा पहुंची है। रिपोर्ट के अनुसार अब तक कुल 13 करोड़ 96 लाख 70 हजार 541 से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। 

संयुक्त राष्ट्र अमेरिका इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शामिल है। यहां अब तक 5 लाख 66 हजार 212 लोग काल के गाल में समा गए हैं। वहीं 3 करोड़ 15 लाख 75 हजार 138 लोग इस महामारी के शिकार हुए हैं। 

ताजमहल सहित देशभर के 3693 स्मारक और 50 म्यूजियम 15 मई तक बंद

इसके अलावा भारत में कोरोनावायरस के लगातार बढ़ते मरीजों के चलते य​ह दुनिया का सबसे ज्यादा प्रभावित दूसरा देश बन गया है। यहां अब तक 1 लाख 75 हजार 649 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 1 करोड़ 45 लाख 26 हजार 609 लोग इससे ग्रसित हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Corona World: more than 29.9 lakh people died, 13.96 crore infected
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3x4rmda
via
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

News Blogger Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are available Which is designed in User friendly to handle by Piki Developers. Simple and elegant themes for making it more comfortable