Type Here to Get Search Results !

Corona World: अब तक 29.8 लाख से अधिक लोगों की सांसें थमीं, 13.88 करोड़ लोग वायरस की गिरफ्त में

KrishnaPandit.com 0

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोनावायरस (CoronaVirus) का महासंकट गहराता जा रहा है। हालात यह हैं कि मौतों का आंकड़ा दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है। अब तक इस महामारी की गिरफ्त में आए 29.8 लाख लोगों को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ा है। वहीं बात करें इस वायरस से संक्रमित कुल मरीजों की तो 13.88 करोड़ लोग दुनियाभर में इसकी चपेट में हैं। 

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक विश्व में कोविड-19 के कुल 13 करोड़ 88 लाख 27 हजार 781 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं 29 लाख 84 हजार 236 लोगों की सांसें इस महामारी ने छीन ली हैं। 

भारत में कोरोना हुआ बेकाबू, लगातार दूसरे दिन 2 लाख से अधिक मामले

दुनिया में सर्वाधिक प्रभावित देशों की लिस्ट में संंयुक्त राष्ट्र अमेरिका का नाम अब भी सबसे ऊपर है। यहां अब तक कुल 5 लाख 65 हजार 283 लोगों की जान कोरोना से जा चुकी है। वहीं अब तक 3 करोड़ 14 लाख 95 हजार 164 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 

भारत में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमितों के साथ ही इसका स्थान एक बार फिर दूरसे स्थान पर आ पहुंचा है। यहां अब तक कुल 1 करोड़ 42 लाख 91 हजार 917 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं मरने वालों की संख्या 1 लाख 74 हजार 308 के पार पहुंच गई है। 

हालांकि कोरोना से हुई मौतों के मामले में ब्राजील अब भी दूसरे स्थान पर है। यहां अब तक कुल 3 लाख 65 हजार 444 लोगों की जान कोरोनावायरस से जा चुकी है। दुनियाभर के कई देशों में अब भी रोजाना हजारों से लाख तक तक की संख्या में मरीज सामने आ रहे हैं। वहीं मौतों के आंकड़ों में भी कमी नहीं आई है। 

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, 20 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश:

देश का नाम  

कुल संक्रमितों का आंकड़ा

ब्राजील

13,746,681

फ्रांस

5,248,853

रूस

4,622,464

ब्रिटेन

4,396,008

तुर्की

4,086,957

इटली

3,826,156

स्पेन

3,396,685

जर्मनी

3,095,016

पोलैंड

2,642,242

अर्जेंटीना

2,629,156

मेक्सिको

2,295,435

ईरान

2,168,872

कोविड मौतों के मामले में वर्तमान में 50,000 से अधिक मृत्यु वाले देश:

देश का नाम

कुल मौतों का आंकड़ा

मेक्सिको

211,213 

भारत

173,123

ब्रिटेन

127,437

इटली

115,937

रूस

102,667

फ्रांस

100,232

जर्मनी

79,520

स्पेन

76,882

कोलंबिया

67,199

ईरान

65,680

पोलैंड

60,612

अर्जेटीना

58,925

पेरू

55,812

दक्षिण अफ्रीका

53,571



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Corona World: 29.8 lakh deaths so far, 13.88 crore people infected
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3so7Jt0
via
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

News Blogger Template is Designed Theme for Giving Enhanced look Various Features are available Which is designed in User friendly to handle by Piki Developers. Simple and elegant themes for making it more comfortable